बिहार बोर्ड जल्द ही 10वी का रिजल्ट घोषित करने वाला है।रिपोर्ट्स के अनुसार अब बिहार के 10वी के बच्चों का इंतज़ार ख़त्म होने वाला है। बिहार बोर्ड 10वी का रिजल्ट का अनाउंसमेंट 31 मार्च को 1:30 बजे Bihar Board के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर करेंगे। आपको ज्ञात होगा की अभी हाल ही में बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया था। इस एग्जाम में 87.21 फीसदी बच्चों को अच्छे अंको से सफलता मिली। दोस्तों इस आर्टिकल में हम आज जानेंगे कि बिहार बोर्ड का 10 वी का रिजल्ट कैसे चेक कर सकते है।
BIHAR CLASS 10 TH RESULT LIVE
बिहार बोर्ड द्वारा 2024 में कक्षा 10 वी की परीक्षा में 16 लाख 94 हजार 564 बच्चो ने परीक्षा दी है। 10 की परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 33% लाना अनिवार्य है। बिहार बोर्ड का रिजल्ट आप उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते है। उ ताज मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च रविवार को दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे के बीच में रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा। हालाँकि अभी ऑफिसियल रूप से सही समय की अनाउंसमेंट होना बाकि है।
BIHAR BOARD CLASS 10TH RESULT के लिए किन डाक्यूमेंट्स की पड़ सकती है जरूरत ?
बिहार बोर्ड 10 वी के विद्यार्थी को अपना रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थी का रोल नंबर , रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेटऑफ़ बर्थ (जन्मतिथि) की जरूरत पड़ेगी। ध्यान रहे कि बिना इन जानकारी के आप अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे। और रिजल्ट में गलती होने पर आप उसे सही भी करवा सकते है।
बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले BIHAR BOARD की OFFICIAL वेबसाइट पर जायें।
- होम पेज पर 10 वी RESULT के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपना रोल नंबर , रोड कोड जैसी जानकारी भरकर सबमिट करनी होगी
- यह जानकारी डालने के बाद सबमिट करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा।
क्या करें अगर वेबसाइट डाउन हो जाए ?
ज्यादातर रिजल्ट साइट पर घोषित होने के बाद बिहार बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट डाउन हो सकती है या क्रैश होने की भी सम्भावना हो सकती है। ऐसे में विद्यार्थी परेशान ना हो। आप दूसरे तरीके से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। बच्चे बिहार बोर्ड का रिजल्ट बिना देरी के SMS से भी चेक कर सकते है। इसके लिए उन्हें SMS से बिहार बोर्ड को अपना रोल नंबर भेजना होगा। SMS भेजने की जानकारी आपको नीचे दी गयी है-
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जायें और BIHAR 10 और अपना रोल नंबर टाइप करें।
- ध्यान रहे कि आपका रोल नंबर गलत न हो। वर्ना आप अपना सही रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे
- अपना रोल नंबर टाइप करने के बाद SMS को 56263 इस नंबर पर भेजे।
- SMS भेजते ही आपको आपका 10 वी का रिजल्ट SMS के रूप में मिल जायेगा।
आप DIGILOCKER से भी कर सकते है रिजल्ट चेक
- आप digilocker.gov.in पर जाए। या अपने फ़ोन पर डिजिलॉकर एप खोलें।
- होम पेज पर बिहार बोर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें। और उसके बाद 10 वी का परिणाम चुने।
- इसके बाद रोल नंबर , डेट ऑफ़ बर्थ एवं अन्य सभी जानकारी भरें और सबमिट करें।
- और सबमिट करते ही आपको 10 वी का रिजल्ट दिखाई देने लगेगा।
बिहार बोर्ड CLASS 10TH RESULT LIVE : कम्पार्टमेंट परीक्षा क्या होती है ?
BSEB द्वारा आयोजित 10 वी की परीक्षा पास न कर सकने पर विद्यार्थी को दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाता है। बिहार बोर्ड इस बार कम्पार्टमेंट परीक्षा अप्रैल में आयोजित कर सकता है। बता दें कि अगर कम्पार्टमेंट परीक्षा देने के बाद भी विद्यार्थी पास न हो सके ऐसे में स्टूडेंट को फिर से 10 की परीक्षा देनी होगी।
अगर तीन विषयों में हो गए फ़ैल, तो क्या होगा ?
अगर आप तीन विषयों में फ़ैल हो जाते है तो ऐसे में आपको फिर से कक्षा 10 की परीक्षा देनी होगी। BSEB आपको कम्पार्टमेंट एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं देगी।
बिहार बोर्ड कक्षा 10 वी में पास होने के लिए लाने होंगे कितने अंक ?
BIHAR BOARD CLASS 10 TH में हर विषय में पास होने के लिए काम से काम 33 पर्सेंट अंक लाने होंगे। 33 परसेंट से कम होने पर आपको कम्पार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।
पिछले पांच सालो में कैसा रहा है बिहार बोर्ड 10 वी का परिणाम ?
2019 में 80.73 परसेंट , 2020 में 80.59 % , 2021 में 78.17 % , 2022 में 79.88 % और 2023 में पास प्रतिशत 81. 04 रहा है।
जल्द ही होगी टॉपर लिस्ट रिलीज़
बिहार बोर्ड जल्द ही CLASS 10 TH का रिजल्ट घोषित करने वाला है। साथ ही टॉपर की लिस्ट भी रिलीज़ कर दी जाएगी। पोर्टल पर रिजल्ट के साथ साथ मेधावी लिस्ट भी रिलीज़ कर दी जाएगी।